फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Womens Day: मुंबई से लखनऊ गई स्पेशल ट्रेन, ड्राइवर से लेकर गार्ड तक महिला स्टाफ ने संभाली जिम्मेदारी

Mon, 08 Mar 2021 07:13 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने भी महिलाओं को खास तोहफा दिया। इस दौरान मुंबई से लखनऊ के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसमें ड्राइवर से लेकर गार्ड तक महिला स्टाफ ने ही जिम्मेदारी संभाली। बता दें कि इस ट्रेन को पहली महिला ड्राइवर सुरेखा यादव ने चलाया। इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

रेल मंत्री ने किया यह ट्वीट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नारीशक्ति रेल: भारतीय रेलवे की पहली महिला ड्राइवर सुरेखा यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंबई-लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलाई। इस दौरान महिला स्टाफ ने ही पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी संभाली।'
 

यह ट्रेन भी महिलाओं ने चलाई

रेल मंत्री ने बताया कि इसके अलावा बुंदेलखंड में भी एक स्पेशल ट्रेन का संचालन संपूर्ण महिला कर्मचारियों ने ही किया। यह ट्रेन झांसी से ग्वालियर तक गई। पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा कि रेलवे के साथ पूरी तरह सशक्तीकरण: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झांसी और ग्वालियर के बीच बुंदेलखंड स्पेशल ट्रेन का संचालन महिला कर्मचारियों की एक टीम ने किया। नारी शक्ति। 
 
विज्ञापन

आठ मार्च को मनाया जाता है महिला दिवस

बता दें कि हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया जाता है। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद दुनिया भर में हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें