फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़, एमबीए छात्र गिरफ्तार, श्रीलंका और तुर्की तक फैला था जाल

Sun, 19 Jul 2020 03:40 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 25 वर्षीय एमबीए के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उसने एक व्यक्ति को 34 लाख रुपये के बदले किडनी डोनर की व्यवस्था करने का वादा किया था लेकिन इसमें नाकाम रहा। छात्र डोनरों और मरीजों के बीच दलाली करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रैकेट गैरकानूनी ढंग से किडनी बिक्री के काम में लगा था। आरोपी के खिलाफ 2019 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने श्रीलंका या तुर्की से अपने स्रोतों के जरिए किडनी का इंतजाम करने का वादा किया था और परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट की कॉपी भी ली थी। इस पर शिकायतकर्ता ने 34 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। रकम मिलने के बावजूद आरोपी डोनर का इंतजाम नहीं कर सका। जांच के दौरान आरोपी को शुक्रवार को शहर से गिरफ्तार किया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

अपनी किडनी बेच चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुछ साल पहले आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए श्रीलंका में किडनी बेची थी। इसी दौरान वह कुछ डॉक्टरों के संपर्क में आया। आसानी से लाखों रुपये कमाने के फेर में उसने जरूरतमंदों और डोनरों के बीच एजेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। आरोपी सोशल मीडिया के जरिये भोले-भाले लोगों को फंसाता था। 

किडनी दान करने के बाद उन्हें बहुत कम रकम देता था। वह अमीर मरीजों से 30 से 50 लाख रुपये तक वसूलता था। मरीजों से बातचीत के बाद वह श्रीलंका और तुर्की स्थित अपने संपर्कों को सूचना देता था। ये लोग वहां यात्रा, रहने-खाने और सर्जरी का इंतजाम करते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें