फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: श्रद्धा वालकर के गृहनगर में अंतरधार्मिक जोड़े का रिसेप्शन रद्द, स्थानीय संगठनों ने किया विरोध

Sat, 19 Nov 2022 09:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समाचार चैनल के संपादक का ट्वीट वायरल होने के बाद वसई में स्थानीय हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने हॉल के मालिक को फोन किया और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कार्यक्रम को रद्द करने को कहा।
विज्ञापन
marriage demo, shadi, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद महाराष्ट्र के वसई शहर में एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े का रिसेप्शन रद्द कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


27 वर्षीय वालकर की इसी साल मई में नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला को गिरफ्तार किया गया है। वालकर मुंबई के नजदीक पालघर जिले के वसई की रहने वाली थी। 

शुक्रवार की सुबह एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार को रिसेप्शन आमंत्रण की एक तस्वीर को ट्वीट किया और 'लव जिहाद' व 'एक्ट ऑप टेररिज्म' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए इसे वालकर हत्याकांड से जोड़ दिया। 
विज्ञापन


एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार शाम वसई के पश्चिम इलाके में एक हॉल में होना था। अधिकारी ने कहा, ट्वीट के वायरल होने के बाद वसई में स्थानीय हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने हॉल के मालिक को फोन कियाऔर इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कार्यक्रम को रद्द करने को कहा। 

उन्होंने बताया कि दंपत्ति के परिजन शनिवार को मानिकपुर पुलिसथाने पहुंचे और बताया कि रिसेप्शन कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। अधिकारी ने बताया, महिला (29 वर्षीय) हिंदू है जबकि उसका पति (32 वर्षीय) एक मुस्लिम है। दोनों पिछले 11 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों ने उनके रिश्ते का समर्थन किया और जोड़े ने 17 नवंबर को कोर्ट मे शादी की। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को होने वाले रिसेप्शन में करीब दो सौ मेहमानों के आने की उम्मीद थी। अधिकारी ने कहा, इस मामले में कथित लव जिहाद का कोई एंगल नहीं है।

कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के द्वारा 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिणपंथी संगठनों के मुताबिक इसका मतलब हिंदू महिलाओं से सादी करके उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की साजिश से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें