फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पणजी सीट पर रोचक मुकाबला, आप के उतरने से बीजेपी की बढ़ी मुश्किल

Wed, 25 Jan 2017 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पणजी गोवा की राजधानी के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र भी है। यह नार्थ गोवा जिले के अंर्तगत आता है। पणजी विधानसभा सीट संख्या-11 नार्थ गोवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां कुल वोटरों की संख्या 21,355 है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 10,404 और महिला वोटरों की संख्या 10,951 है। 
विज्ञापन


पणजी से तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर साल 2012 में विजयी हुए थे। उनके रक्षा मंत्री बनने के बाद यहां से भाजपा के कुनकोलिअंकर जीत कर आए।  उस समय गोवा में भाजपा की सरकार बनी और पर्रिकर वहां के मुख्यमंत्री बने। लेकिन 3 साल बाद 2015 में वो केन्द्र की राजनीति में सक्रिय होकर भारत के रक्षा मंत्री बने। 

2017 की विधानसभा चुनाव में इस बार पणजी सीट से भाजपा के  सिद्धार्थ कुनकोलिंकर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि यूनाइटेड गांव पार्टी के दिग्गज नेता बबुश मोंसेररेट ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर इस सीट पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने का संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने वाल्मिकी नाइक को मैदान में उतारा है। हालांकि ये पहली बार इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि आरएसएस के बागी और पर्रिकर के पूर्व सहायक सुर्केकर जो बीजेपी के खिलाफ गोवा सुरक्षा मंच से पणजी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।कृष्णराज नार्थ गोवा के आरएसएस मुख्य भी रह चुके हैं।इससे पहले अतानासियो मोंसेररेट गोवा विधानसभा में  तीन बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल 2007-2012 के दौरान गोवा के शिक्षा मंत्री भी रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें