फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराम राजन की चेतावनी, दुनिया को चुकानी पड़ेगी कम ब्याज दरों की कीमत

Mon, 05 Sep 2016 10:31 PM IST
टीम डिडिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रघुराम राजन - फोटो : Getty Images - file
विज्ञापन
साल 2008 में आई वौश्विक मंदी की भविष्यवाणी करने वाले रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक बार फिर दुनिया को चेताया है। उन्होंने दावा किया है कि दुनिया भर में कम ब्याज दर की वजह से विश्व अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजन ने बताया कि यूरोप और अमेरिका के साथ विश्व के सभी देशों ने की अर्थिक विकास के लिए ब्याज दरों को कम रखा है। लेकिन ऐसे राष्ट्र एक तरह के 'मकड़ जाल' में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजन ने बताया कि इस समस्या का बेहतर समाधान तलाशने के लिए हमें नए नियमों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि केंद्रीय बैंकों की पहल के लिहाज से यह स्वीकृत है कि इस संबध में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की बहस का समय आ गया है। अभी मैं कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस खेल के नए नियम हम कैसे तय करेंगे।'' 
विज्ञापन

राजन ने बताया कि इस समय हम ऐसे दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां हम बिना किसी ठोस आधार के बढ़त हासिल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें