फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर बढ़ी, छह करोड़ अंशधारकों को मिलेगा फायदा

Thu, 21 Feb 2019 05:16 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ट्रस्टियों की आज हो रही बैठक में ईपीएफ अकाउंट पर मिलने वाली सालाना ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की है। संगठन ने इसकी दर को 0.10 फीसद बढ़ा दी है। अब अंशधारकों को भविष्य निधि पर 8.65 फीसद की दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि पिछले साल यह ब्याज दर 8.55 फीसद थी। संगठन के इस निर्णय से करीब छह करोड़ अंशधारकों को फायदा पहुंचेगा। 

विज्ञापन


गुरुवार को रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की हुई बैठक में फैसला किया गया। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि ब्याज दरें पिछले वित्त वर्ष के जैसे ही रहेंगी। लेकिन संगठन ने ब्याज दर में बढ़ोत्तरी करते हुए अंशधारकों को मुस्कराने का अवसर दे दिया। हालांकि माना ह भी जा रहा है कि यह इस निर्णय के पीछे जल्द होने वाले लोकसबा चुनाव की भी अहम भूमिका है। 

विज्ञापन

इससे पहले ईपीएफओ ने दिया था नौकरियों का आंकड़ा, बताए थे ये तथ्य

देश में दिसंबर 2018 में संगठित क्षेत्र में 7.16 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए। यह इसका 16 माह का उच्चस्तर है। इससे पहले दिसंबर, 2017 में 2.37 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ताजा रोजगार आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

आंकड़ों से पता चलता है कि ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2018 के दौरान 72.32 लाख नए अंशधारक जुड़े। इससे पता चलता है कि पिछले 16 माह में इतने रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ। ईपीएफओ ने हालांकि, नवंबर, 2018 के पे-रोल आंकड़ों को 23.44 प्रतिशत घटाकर 5.80 लाख कर दिया है। पहले इसके 7.16 लाख रहने का अनुमान लगाया गया था। 

इसके अलावा ईपीएफओ ने सितंबर, 2017 से नवंबर, 2018 के कुल रोजगार आंकड़ों को 11.36 प्रतिशत घटाकर 65.15 लाख कर दिया है। पहले इसके 73.50 लाख रहने का अनुमान लगाया गया था। सबसे बड़ा संशोधन मार्च, 2018 के आंकड़ों में किया गया है। पिछले महीने पेश आंकड़ों में इसके 55,831 रहने का अनुमान लगाया गया था। अब इसे घटाकर 5,498 कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें