फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में इंटर फेल छात्रों को अब मिलेंगे तीन मौके

Tue, 19 Jul 2016 05:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
बिहार के इंटर के छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सौगात दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य में पहली बार इंटर के छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। सोमवार को बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि किसी एक विषय में फेल होने वाला छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठ सकेगा। ऐसे छात्रों को कुल मिलाकर तीन बार मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


अगर इसमें भी छात्र अनुपस्थित या फेल होते हैं, तो उन्हें फेल मान लिया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने छात्रों के हित को ख्याल में रखते हुए ये फैसला लिया है। दरअसल इस साल परीक्षा में हुई सख्ती के कारण लाखों छात्र फेल हुए हैं। बैठक में बोर्ड की व्यवस्था में सुधार के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें