फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों भर आई आजम की आंखें जो कह बैठे BJP को वोट दे दो?

Thu, 23 Feb 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अपने अंदाज में बाबरी मस्जिद के बहाने मुस्लिम वोटों को सहेजने कोशिश की। कई मुस्लिम घरों पर नीला झंडा देख कहा कि बसपा को वोट देने से बेहतर होगा कि भाजपा को वोट दे दो।
विज्ञापन


हो सकता है वह उनके लिए कुछ बेहतर सोचे। इतना कहते हुए आजम ने मंच छोड़ दिया। प्रत्याशी की काफी मनुहार के बाद मंच पर फिर आए। आजम के अचानक इस तेवर को देख एकबारगी सभा में सन्नाटा सा छा गया।

प्रत्याशी की मनुहार पर थोड़ी देर बाद माइक संभालते ही आजम खान ने कहा कि बसपा के कांशीराम ने ही बाबरी मस्जिद की जगह शौचालय बनाने की बात कही थी, नीला झंडा उठाने से पहले शर्म करो।
विज्ञापन

अच्छा होता आप अपने घरों में बैठ गए होते

- फोटो : amar ujala
आजम खान ने यहां गुरुवार को शहर के नरेंद्रालय में सपा की चुनावी सभा में बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि अच्छा होता आप अपने घरों में बैठ गए होते, लेकिन नीला झंडा न लगाया होता।

सभा में संबोधन के दौरान आजम की आंखें तीन बार भर आईं। उन्होंने काला चश्मा हटा कर आंखों को पोंछा। फिर कहा कि आज तेज नारायण पांडेय से लोगों की नाराजगी हो सकती है।

यह नाराजगी कल दूर भी हो सकती है लेकिन कल जो खो दोगे उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने मुसलमानों को बाबरी मस्जिद की याद दिलाई।
विज्ञापन

कांशीराम ने कहा था बाबरी की जगह शौचालय बनवा देंगे

आजम खान - फोटो : SELF
आजम ने कहा कि मस्जिद को बचाने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। नेता जी और मैने 40 वर्ष से अधिक का समय दिया है, यही दिन देखने के लिए? उन्होंने कहा कि बसपा जीतेगी तो उनकी उम्मीदों पर बुलडोजर चलेगा।

जौहर विवि ढहाया जाएगा। कहा कि मस्जिद ढहा दी गई तो मंदिर बना। वहां पर इबादत की जाती है। सदन में कांशीराम ने कहा कि यदि उन्हें मंदिर और मस्जिद के मसले का हल निकालने के लिए कह दिया जाए तो वहां पर शौचालय बनवा देंगे।

इबादत स्थल के लिए जिसकी भावनाएं इस कदर हों उसे खुदा भी नहीं माफ करता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें