राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बताया कि उसने स्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकी मॉड़ल का भाड़ाफोड़ किया है और आतंकी
गतिविधियों के लिए लोगों को बाहर ले जाने वाले 6 लोगों को केरला से गिरफ्तार किया है।
एनआईए ने कहा कि उसे गृह मंत्रालय से खबर मिली थी कि केरला में कुछ युवक दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण जगहों पर हमला करने के लिए आतंकी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, और इन्होंने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आतंकी साजो-सामान भी बटोरना शरू कर दिया था। सूचना के आधार पर केंद्रिय गृह मंत्रालय ने एनआईए को मामले की जाच के निर्देश दिए थे।