फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पुलिस का 'डंडाराज': सपा नेता की थाने में पिटाई, वीडियो वायरल होने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Wed, 24 May 2017 04:01 PM IST
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
थाने में सपा नेता की पिटाई
विज्ञापन
बदायूं में एक एसपी नेता की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसवाले छात्र नेता की धुनाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही कार्रवाई करते हुए कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच सीओ सिटी को दी गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, शहर कोतवाली के मोहल्ला जालंधरी सराय में रविवार की रात डग्गामारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ था। इसमें छह से ज्यादा घायल हो गए थे। इस दौरान हाईवे पर पथराव, फायरिंग के साथ बसों में तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में पुलिस ने स्वाले चौधरी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

वायरल वीडियो के मुताबिक रविवार रात कोतवाली में इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह ने स्वाले चौधरी को लाठियों से पीटा। सोमवार रात वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक सिपाही ने स्वाले चौधरी को पकड़ रखा था और इंस्पेक्टर उस पर एक के बाद एक लाठियां बरसा रहे थे। वायरल वीडियो एसएसपी चंद्र प्रकाश तक पहुंचा। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने बनाकर वायरल कर दी वीडियो

SP Leader
वीडियो वायरल होने के दौरान यह बात भी चर्चा में रही कि इसे बनाया किसने। जाहिर है कि उस समय कोतवाली में पुलिस स्टाफ के अलावा कोई नहीं था। ऐसे में, इशारा एक सिपाही की तरफ है। इंस्पेक्टर कोतवाली जब स्वाले चौधरी को लाठी से पीट रहे थे।

उसी वक्त कोतवाली का सिपाही मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बाद में उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। इससे विभाग की फजीहत हुई और इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह को सस्पेंड होना पड़ा। 

वही, एसएसपी चंद्र प्रकाश का कहना है कि वायरल वीडियो मैंने खुद देखा है। उसमें इंस्पेक्टर कोतवाली लाठी से पिटाई कर रहे हैं। उनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।
​ #WATCH: Policemen thrash an SP worker inside a police station in Badaun(UP) pic.twitter.com/ut3gfAA5iK — ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें