फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर महानिरीक्षक माइकल को विशिष्ट सेवा पदक, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Thu, 15 Aug 2024 12:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर महानिरीक्षक डोनी माइकल को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
डोनी माइकल, कमांडर महानिरीक्षक, भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर महानिरीक्षक डोनी माइकल को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक कर्मियों को एक तटरक्षक पदक (वीरता) और दो तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा) भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम राष्ट्रपति का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘सभी देशवासी 78वें स्वतन्त्रता दिवस का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना - चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो - हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के बीच 8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल कर, भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में शामिल है। इससे न केवल देशवासियों के हाथों में अधिक पैसा आया है, बल्कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में भी भारी कमी आई है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी  अर्थव्यवस्था बन गया है, और हम शीघ्र ही विश्व की तीन शीर्षस्थ अर्थ-व्यवस्थाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। यह सफलता किसानों और श्रमिकों की अथक मेहनत, नीति-निर्माताओं और उद्यमियों की दूरगामी सोच तथा देश के दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर ही संभव हो सकी है।’
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय ओलंपिक दल से की मुलाकात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात करके पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे देश के युवाओं खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक जीते थे। भारत के 117 खिलाड़ियों ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले गए पेरिस ओलंपिक में भाग लिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें