फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: कारवार बेस पर सफलतापूर्वक उतरा INS विक्रांत, नौसेना के अधिकारी बोले- भारत को मिली एक और उपलब्धि

Sat, 20 May 2023 11:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि INS विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है। शनिवार को INS विक्रांत पहली बार कारवार में बने नए एयरक्राफ्ट कैरियर पियर पर सफलतापूर्वक उतरा है। नौसेना अधिकारी ने आगे बताया कि प्रोजेक्ट सीबर्ड के तहत कारवार बेस का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
INS विक्रांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने शनिवार को एक और कामयाबी हासिल की है। शनिवार को नवनिर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर पियर पर पहली बार आईएनएस विक्रांत सफलतापूर्वक उतर गया है।

सीबर्ड के तहत कारवार बेस का निर्माण किया गया 

विज्ञापन

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि INS विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है। शनिवार को INS विक्रांत पहली बार कारवार में बने नए एयरक्राफ्ट कैरियर पियर पर सफलतापूर्वक उतरा है। नौसेना अधिकारी ने आगे बताया कि प्रोजेक्ट सीबर्ड के तहत कारवार बेस का निर्माण किया गया है। बेस के बनने और सफलतापूर्वक टेस्टिंग के बाद भारतीय नौसेना की जहाज-बर्थिंग क्षमता बढ़ गई है, जो एक मील का पत्थर है।

अभियान नारी शक्ति का प्रदर्शन है
भारतीय नौसेना अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पोत तारिणी सात महीने बाद अंतर महाद्वीपीय अभियान के बाद भारत वापस लौट रहा है। पोत ने 17 हजार समुद्री मील की यात्रा की है। तारिणी ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंची। यहां तारिणी ने केप टू रियो रेस 2023 में भाग लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान नारी शक्ति का प्रदर्शन है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए भारत सरकार ने आह्वान किया है। महिला अधिकारियों के सम्मान में फ्लैग इन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


MH60R हेलीकॉप्टर ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की
शुक्रवार को MH60R हेलीकॉप्टर ने INS कोलकाता पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। INS कोलकाता भारत में निर्मित और डिजाइन्ड युद्धपोत है, जिसे अब तक का सबसे ताकतवर युद्धपोत माना जाता है। शुक्रवार को नौसेना के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि शुक्रवार को लैंडिंग के बाद नौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर क्षमता को काफी बढ़ावा मिला है। MH60R हेलीकॉप्टर एक बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। हेलीकॉप्टर ASW, निगरानी, शिपिंग सहित खोज और बचाव क्षमताओं से लैस है, जो MH60R  को खास बनाता है। अधिकारी के अनुसार, नौसेना के युद्धपोतों और हेलीकॉप्टर का साथ और तालमेल समुद्र के नीचे खतरों को भांप सकता है। दुश्मनों के खिलाफ निगरानी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें