फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kakadu Exercise: ऑस्ट्रेलिया में INS सतपुड़ा ने किया शक्ति प्रदर्शन, 14 देशों की नौसेना के साथ युद्धाभ्यास

Sun, 25 Sep 2022 03:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल हुए हैं। दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास में बंदरगाह व समुद्र दोनों में सेनाओं ने प्रशिक्षण किया। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल ने भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा किया। 
विज्ञापन
INS सतपुड़ा ने काकाडू युद्धाभ्यास 2022 में लिया भाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास (KAKADU-22) ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में चल रहा है। इस सैन्य अभ्यास में INS सतपुड़ा ने विभिन्न पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यासों, जहाज-रोधी युद्ध अभ्यासों, युद्धाभ्यासों में भाग लिया। भारतीय नौसेना  ने इस युद्धाभ्यास की जानकारी दी। नौसेना ने बताया कि इस दौरान बंदूक फायरिंग अभ्यास के दौरान   INS सतपुड़ा ने सटीक लक्ष्य लगाकर अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए इस महीने की शुरुआत में भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचा था। ये विमान सोमवार यानी 12 सितंबर को यहां पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नौसेना से मिली जानकारी के मुताबिक,  इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल हुए हैं। दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास में बंदरगाह व समुद्र दोनों में सेनाओं ने प्रशिक्षण किया। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल ने भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें