फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग : कतर और कुवैत से चिकित्सीय आपूर्ति लेकर न्यू मंगलूरू बंदरगाह पहुंचा आईएनएस कोलकाता

Mon, 10 May 2021 11:06 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मंगलूरू

सार

पोत में ऑक्सीजन की 400 बोतलें और 30 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन के दो कंटेनर थे जिन्हें कतर और कुवैत से इस पर चढ़ाया गया था। पोत पांच मई को शुवैख बंदरगाह, कुवैत से रवाना हुआ था।
विज्ञापन
आईएनएस कोलकाता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में और भारतीय नौसेना के जारी ऑपरेशन समुद्र सेतु-द्वितीय’ के तहत आईएनएस कोलकाता सोमवार को कतर और कुवैत से तरल मेडिकल ऑक्सीजन सहित महत्वपूर्ण चिकित्सीय आपूर्ति लेकर न्यू  मंगलूरू बंदरगाह पहुंचा। यह जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पोत में ऑक्सीजन की 400 बोतलें और 30 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन के दो कंटेनर हैं जिन्हें कतर और कुवैत से इस पर चढ़ाया गया था। पोत पांच मई को शुवैख बंदरगाह, कुवैत से रवाना हुआ था।

उन्होंने कहा कि पूरी खेप की आपूर्ति आगे की कार्रवाई के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कर दी गई है। अधिकारी के अनुसार आईएनएस ऐरावत सिंगापुर से आठ 20 टी क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक (खाली), 3,150 ऑक्सीजन सिलेंडर (खाली), 500 भरे ऑक्सीजन सिलेंडर, सात ऑक्सीजन सांद्रक, 10,000 रैपिड एंटीजन जांच किट और 450 पीपीई किट की एक खेप लेकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा, आईएनएस त्रिकंड कतर से दो 27-एमटी ऑक्सीजन से भरे कंटेनरों के साथ मुंबई पहुंचेगा। नौसेना ने मैत्रीपूर्ण देशों से अति-आवश्यक ऑक्सीजन और संबद्ध चिकित्सा आपूर्ति समुद्र के रास्ते लाने के लिए 'ऑपरेशन समुद्र सेतु-दो शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें