फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: संकट में फंसे मछुआरों को आईएनएस करुवा ने बचाया, जहाज में भर गया था पानी

Tue, 21 Mar 2023 09:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओखा

सार

पोर्ट के मुताबिक, सुबह पाइपलाइन टूटने के कारण जहाज के इंजन रूम में पानी घुस गया और हालात धीरे-धीरे हालात बेकाबू हो गए, इसके बाद जहाज में मौजूद लोगों ने पैनिक बटन दबाया।
विज्ञापन
मछुआरों को आईएनएस करुवा ने बचाया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के ओखा में मछली पकड़ने अपने जहाज से समुद्र में गए मछुआरे एक संकट में फंस में जिसमें उनकी जान भी जा सकती थी। लेकिन समय रहते कुछ दूरी पर गश्त कर रहे आईएनएस करुवा सात मछुआरों को बचा लिया। मछुआरों के जहाज नीलकंठ में समुद्र का पानी घुस गया इसके बाद वह मदद की गुहार लगा रहे थे।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह पाइपलाइन टूटने के कारण जहाज के इंजन रूम में पानी घुस गया और हालात धीरे-धीरे हालात बेकाबू हो गए, इसके बाद जहाज में मौजूद लोगों ने पैनिक बटन दबाया। ओखा स्थित मछली पकड़ने का जहाज नीलकंठ सात लोगों के दल के साथ एक सप्ताह से अधिक समय तक समुद्र में था। जिनको रेस्क्यू कर बजाया गया और इलाज दिया गया।

इसके बाद आईएनएस करुवा ने अपने साथ मछली पकड़ने के जहाज को सुरक्षित किया और पहले जहाज को पानी से बचाने के लिए सहायता प्रदान की और फिर टूटी हुई पाइपलाइन में दोष की मरम्मत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें