फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित वेमुला ने मर्जी से की थी सुसाइड, अकेलेपन से था परेशान: रिपोर्ट

Wed, 16 Aug 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
रोहित वेमुला
विज्ञापन
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुसाइड करने वाले रोहित वेमुला पर जांच कमीशन ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि रोहित ने यूनिवर्सिटी की ओर से लिए जाने वाले एक्शन के चलते सुसाइड नहीं की थी, बल्कि ऐसा उसने स्वेच्छा से किया था। कमीशन का कहना है कि इस कदम के पीछे निजी कारण जिम्मेदार थे।
विज्ञापन


पढ़ें: मोदी सरकार ने इस वजह से रोकी रोहित वेमुला, JNU और कश्मीर पर बनी फिल्म

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से गठित हुए कमीशन ने रिपोर्ट में बताया कि रोहित अपनी घर की परेशानियों से घिरा रहता था और वो इन हालातों से नाखुश था। रोहित के सुसाइड नोट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वो पारिवारिक समस्याओं की वजह से हताश था।

नोट में ये भी लिखा था कि वो बचपन से अकेला था, जिससे भी उसे निराशा होती थी। उसने लिखा था कि उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अगर रोहित यूनिवर्सिटी के फैसले से नाराज होते तो वो जरूर इसके बारे में लिखकर इशारा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें