केंद्र सरकार ने पहली बार माना है कि जीएसटी लागू होने से देशवासियों को परेशानियां पेश आएंगी। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वैंकेया नायडू ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि लोगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
GST का A टू Z: कारोबारियों को राहत, रजिस्ट्रेशन के लिए मिलेगा 30 दिन का वक्त
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एम.वैंकेया नायडू ने कहा कि जीएसटी को लागू करने के बाद शुरुआती समय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पर समय के समय़ हम उन परेशानियों की पहचान कर उन्हें दूर कर देंगे। जीएसटी कॉउंसिल हर परेशानी को दूर करने का प्रयास करेगी।
Initially there'll be problems. In course of time, they'll be identified & GST council will try to solve them: M. Venkaiah Naidu on GST pic.twitter.com/JuoOEkvqY9
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017
वैंकेया नायडू ने कहा कि जीएसटी सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। इसमें कोई शक नहीं कि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पर हम इसे दूर करेंगे। उन्होंने बताया कि जीएसटी के लिए 30 जून को संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वित्तमंत्रियों, सांसदों की मौजूदगी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जीएसटी को हरी झंडी दिखाएंगे।
गौरतलब है कि 1 जुलाई से जीएसटी पूरे देश में लागू हो जाएगा। हालांकि शुरुआती थोड़े समय तक इससे दिक्कतें आ सकती हैं, उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।