केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली चाहते हैं कि पूरे देश के साथ ही जम्मू कश्मीर राज्य में भी 1 जुलाई से ही जीएसटी लागू की जाए। इसके लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और उनकी टीम 1 जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो जाए, इसकी कोशिशों में लगी हुई हैं। अरुण जेटली चाहते हैं कि पूरे भारत देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जीएसटी लागू हो। ताकि एक देश-एक टैक्स के लक्ष्य को पाया जा सके। इसके लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी पत्र लिखा है।
जम्मू-कश्मीर में जीएसटी लागू करने के लिए अध्यादेश लाएगी राज्य सरकार
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारत देश के लिए बनाए गए कानून लागू नहीं होते।
Arun Jaitley writes to J&K CM Mehbooba Mufti urging for introduction of #GST in J&K from 1 July along with rest of the states (File Pics) pic.twitter.com/p8ZKXjAxAe
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017
गौरतलब है कि पूरे देश में टैक्स की दरों को समान बनाने के लिए जीएसटी बिल लाया गया है। ये एक जुलाई से पूरे देश में लागू किया जाएगा। हालांकि जीएसटी जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होगा। वहां इसके लिए विशेष प्रावधानों के जरिए जीएसटी लागू कराया जाएगा।