फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भीड़ कम करने के लिए यूपी और बिहार में तैयार किया जाए इंफ्रास्ट्रक्चर: शिवसेना

Tue, 30 Jun 2020 08:25 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

  • पार्टी के मुखपत्र सामना में नितिन गडकरी के बयान पर साधा निशाना
  • कहा- मुंबई जैसे स्मार्ट शहर उत्तर प्रदेश और बिहार में हों
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने सोमवार को कहा कि यदि मुंबई और पुणे जैसे स्मार्ट शहर उत्तर प्रदेश और बिहार में हों तो देश की आर्थिक राजधानी में अपने आप जनसंख्या घनत्व कम हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का जिक्र कर गडकरी ने कहा था कि मुंबई में भीड़ कम किए जाने की जरूरत है क्योंकि अत्यधिक जनसंख्या घनत्व के कारण विनाशकारी परिणाम का सामना करना पड़ रहा है।

मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना ने दावा किया कि लॉकडाउन के चलते अपने घर लौटे करीब 1.50 लाख प्रवासी कामगार वापस महाराष्ट्र आ गए हैं क्योंकि घर लौटने पर उन्हें कोई काम नहीं मिला। मुंबई देश के खजाने में अहम योगदान करता है लेकिन कोविड-19 से निपटने के लिए उसे केंद्र की ओर से पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


गडकरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी ने कहा कि यदि आप मुंबई और पुणे जैसे स्मार्ट शहर उत्तर प्रदेश और बिहार में खड़े कर देंगे तो अपने आप इन शहरों में लोगों की भीड़ कम हो जाएगा। इन राज्यों में पहले नौकरियों पैदा की जानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें