फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CoronaUpdate: सोशल मीडिया पर महामारी फैलाने के लिए भड़का रहा था कर्मचारी, इंफोसिस ने नौकरी से निकाला

Sat, 28 Mar 2020 02:04 AM IST
संदीप भट्ट पीटीआई, बेंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले स्थान पर लोगों को छींकने और कोरोना वायरस का प्रसार करने को उकसाने के आरोप में इंफोसिस ने अपने एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक इंफोसिस के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था ‘आएं साथ आएं, बाहर निकलें और खुले में छींके और वायरस फैलाएं।’
विज्ञापन


बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और वायरस फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है।


इस बीच आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर ‘अनुचित पोस्ट’ करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। इंफोसिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया कि कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट आचार नियमावली के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा ‘इंफोसिस ने अपने एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी जांच पूरी कर ली है, और हम मानते हैं कि यह गलत पहचान का मामला नहीं है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें