इंफोसिस की महिला कर्मचारी की हत्या
- फोटो : thenewsminute
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इंफोसिस की महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। 25 वर्षीय मृतक कर्मचारी का नाम स्वाति बताया जा रहा है।
ये घटना सुबह 6:30 बजे की है जब स्वाति नंगमबक्कम रेलवे स्टेशन से दफ्तर महिंद्रा टेक सिटी जा रही थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के वक्त स्वाति ट्रेन का इंतजार कर रहीं थी, तभी उनपर एक युवक ने हमला किया।
पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची, करीब दो घंटे तक स्वाति का शव प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा। घटना हो धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है।
इस हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि कातिल स्वाति का करीबी हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
(Published by Abhishek)