फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 30 फीसदी घटा, इतना रहा दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व

Sat, 12 Jan 2019 06:12 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Infosys
विज्ञापन

प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने शुक्रवार को कहा कि 2018 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग 30 फीसदी घटा। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,610 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने बीएसई को दायर नियामकीय सूचना में कहा कि 2017 की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 5,129 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि बंगलूरू आधारित कंपनी का राजस्व अक्तूबर-दिसंबर, 2018 में 20.3 फीसदी बढ़कर 21,400 करोड़ रुपये पहुंचा, जो 2017 की समान अवधि में 17,794 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


कंपनी ने हाल ही में 8,260 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर पुर्नखरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत कंपनी अपने शेयर के लिए 800 रुपये प्रति शेयर से अधिक दाम नहीं देगी। साथ ही इन्फोसिस ने चार रुपये प्रति शेयर के एक विशेष लाभांश की भी घोषणा की थी, जिसके लिए कंपनी को 2,107 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी का कहना है कि अगर भारतीय मुद्रा की स्थिति रहती तो वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 8.5 फीसदी से 9 फीसदी बढ़ सकता है। 

इन्फोसिस के सीईओ व एमडी सलिल पारेख ने कहा कि ग्राहकों की मांग में बढ़त होने के कारण वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हमने साल दर साल आधार पर दोहरे अंकों (10.1 फीसदी) में वृद्धि दर्ज की। उन्होंने आगे कहा कि 33.1 फीसदी की वृद्धि के साथ कंपनी के डिजिटल कारोबार के लिए यह एक मजबूत तिमाही रही। इस अवधि में 1.57 अरब डॉलर के बड़े समझौतों से 2019 की शुरुआत अच्छी करने का आत्मविश्वास मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें