फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने इस वजह से रोकी रोहित वेमुला, JNU और कश्मीर पर बनी फिल्म

Sun, 11 Jun 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
रोहित वेमुला
विज्ञापन
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में सुसाइड कर चुके छात्र रोहित वेमुला पर बनी फिल्म के प्रसारण पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रोक लगा दी है। इसके अलावा कश्मीर और जेएनयू पर बनी शॉर्ट फिल्मों पर भी रोक लगाई गई है। बताया जा रहा है कि विवादित नेशनल मुद्दे होने की वजह से ये कदम उठाया गया है। दरअसल, केरल में होने वाले इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में इन तीनों फिल्मों का प्रसारण होने है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार किसी भी तरीके से इन विवादित मुद्दों पर राजनीति नहीं होने देना चाहती है और इसी लिए इन पर बनी शॉर्ट फिल्मों को रोक दिया गया है। केरल के शॉर्ट फिल्म में प्रसारित होने से रूकी फिल्मों के नाम 'द अनबेयरेबल बींग ऑफ लाइटनेस' (रोहित वेमुला), 'इन द शेड ऑफ फॉलन चिनार' (कश्मीर) और 'मार्च, मार्च, मार्च' (जेएनयू) हैं। बता दें कि ये फेस्टिवल 16 जून को शुरू हो रहा है, जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी डाक्यूमेंट्रीस और शॉर्ट फिल्म प्रसारित होंगी। 

राज्य सरकार के कल्चर अफेयर्स की ओर से चलाए जाने वाले केरल स्टेट चलचित्र एकेडमी हर साल इस फेस्टिवल का आयोजन करती है। एकेडमी के चेयरमेन कमल ने कहा कि करीब 200 फिल्मों मिनिस्ट्री के पास भेजी गई थी। कमल का मानना है कि देश में इन मुद्दों से हालात न बिगड़े इसलिए प्रसारण पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने विरोध जाहिर करते हुआ कहा कि अब देश में एक छुपी हुई इमरजेंसी लग गई है, जो ये तय कर रही है कि हमें क्या खाना, क्या पहनना और क्या बोलना चाहिए। बता दें कि कमल पिछले साल हुए फेस्टिवल में राष्ट्र गान पर न खड़े होने की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें