मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास खत्म कर दिया है। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी और पार्टी सांसद प्रभात झा, नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। शिवराज मध्य प्रदेश में फैले किसान आंदोलन की शांति के लिए दो दिन से अनशन पर बैठे थे। शिवराज सिंह चौहान का उपवास 28 घंटों तक चला।
Bhopal: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan ends his fast at the Dussehra Maidan #Mandsaur pic.twitter.com/9aexdc4OB2
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
शिवराज ने कहा कि वे किसानों के लिए वो हर कदम उठाएंगे, जिससे उन्हें फायदा हो। इतना ही नहीं शिवराज ने किसानों के प्रतिनिधियों को वादा भी किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मध्य प्रदेश के कई बड़े जिले आंदोलन की आग में जल रहे हैं। किसानों ने कर्ज माफी और फसल के बेहतर रेट की मांग उठा रखी है।
इसी के विरोध में किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन ये विवाद ऐसे बढ़ा कि हालात जान-माल के नुकसान तक पहुंच गए। एमपी में कहीं किसान हाइवे और सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं तो कहीं किसानों की लाश पर उनका परिवार रो रहा है।
बता दें कि एमपी से मंदसौर से इस बेकाबू आंदोलन की आग जली थी, जिसकी चिंगारी यहां के फंदा से लेकर राजधानी भोपाल तक पहुंच गई। दरअसल, मंदसौर में विरोध बढ़ा तो पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो गई और फिर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर बढ़ा की राज्य में हर जगह आग की लपटे दिख रही हैं।
इससे पहले, मंदसौर में मारे गए 6 किसानों के परिजनों ने उपवास पर न रहने की अपील की थी। किसानों ने कहा कि बस आप उनके गांव आए और हालातों का जायजा लें और देखे कि किसानों की हालत क्या है? जिसे शिवराज ने मान लिया और अपना उपवास खत्म कर दिया।