महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की रविवार को 16वीं बरसी है। पाकिस्तान से नाव में आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने करीब 60 घंटे तक मायानगरी को बंधक बनाए रखा था। आतंकियों ने इस दौरान 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया था, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत सभी प्रकार के आतंकवाद को मात के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।