फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक विकास दर 17 माह के न्यूनतम स्तर पर

Sat, 12 Jan 2019 06:28 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Industrial growth rate
विज्ञापन

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट की वजह से नवंबर में औद्योगिक विकास दर 17 माह के न्यूनतम स्तर 0.5 फीसदी पर रही। यह जून, 2017 के 0.3 फीसदी के बाद सबसे ज्यादा है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से इसका पता चला। सीएसओ के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक नवंबर, 2017 में 8.5 फीसदी था। इस दौरान अक्तूबर, 2018 के आंकड़ों को भी संशोधित किया गया और इसे पूर्व के 8.1 फीसदी से बढ़ाकर 8.4 फीसदी लाया गया। 

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-नवंबर अवधि में औद्योगिक उत्पादन वृद्घि 5 फीसदी रही है। औद्योगिक विकास में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी (77.63 फीसदी) रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर में 0.4 फीसदी की गिरावट आई। एक साल पहले विनिर्माण क्षेत्र की वृद्घि 10.4 फीसदी थी। हालांकि, इस दौरान खनन क्षेत्र की वृद्घि दर में बड़ा उछाल आया और यह नवंबर, 2017 के 1.4 फीसदी के मुकाबले 2.7 फीसदी पहुंच गई। इसी तरह, ऊर्जा क्षेत्र का सूचकांक भी एक साल पहले के 3.9 फीसदी के मुकाबले 5.1 फीसदी रहा। 

उपभोक्ता वस्तुओं में गिरावट

पूंजीगत सामान का उत्पादन भी नवंबर में नीचे रहा और यह एक साल पहले 3.7 फीसदी के मुकाबले 3.4 फीसदी दर्ज किया गया। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन भी एक साल पहले के 3.1 फीसदी के मुकाबले 0.9 फीसदी घट गया। इसी तरह, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ क्षेत्र का उत्पादन भी 0.6 फीसदी घट गया जो एक साल पहले 23.7 फीसदी के स्तर पर था।
विज्ञापन


आधे ज्यादा उद्योग समूहों में नरमी

सीएसओ के मुताबिक, नवंबर में विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े आधे से ज्यादा उद्योग समूहों में नरमी दिखी। इस दौरान 23 में से सिर्फ 10 उद्योग समूहों में सकारात्मक वृद्घि दिखाई दी। प्रयोगकर्ता आधारित वर्गीकरण के अनुसार, प्राथमिक उत्पादों की वृद्घि दर 3.2 फीसदी और मध्यवर्ती उत्पादों की वृद्घि दर 4.5 फीसदी रही, जबकि बुनियादी ढांचा निर्माण वस्तुओं की वृद्घि दर 5 फीसदी रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें