लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन का शनिवार को यहां औपचारिक एलान हो सकता है। हालांकि अभी किसी तरफ से गठबंधन की घोषणा करने की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव की शनिवार को यहां एक होटल में होने जा रही साझा पत्रकार वार्ता को देखते हुए माना यही जा रहा है कि दोनों नेता लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का औपचारिक एलान कर देंगे।
पढ़ें पूरी खबर
गुजरात की 17 मुठभेड़ में से 3 फर्जी घोषित, 9 पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की सिफारिश
गुजरात में 2002 से 2006 के बीच हुई 17 में से 3 मुठभेड़ को जस्टिस एचएस बेदी जांच कमेटी ने फर्जी घोषित कर दिया है। शीर्ष अदालत में दाखिल करने के करीब एक साल बाद खोली गई कमेटी की रिपोर्ट में समीर खान, कासम जाफर और हाजी हाजी इस्माइल की मुठभेड़ में मौत को प्रथम दृष्टया फर्जी माना है। साथ ही इन मुठभेड़ में शामिल रहे 3 इंस्पेक्टरों समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा चलाए जाने की सिफारिश की है।
पढ़ें पूरी खबर
वाड्रा के करीबी अरोड़ा को आज ईडी के समक्ष पेश होने का निर्देश, कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक
पटियाला हाउस कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष शनिवार (आज) को पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने फिलहाल अरोड़ा की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह आदेश अरोड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर ईडी के जवाब के बाद दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
सीबीआई पर महासंकट : तीन राज्यों ने लगाया बैन, कई दूसरे प्रदेश भी कर रहे तैयारी
आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच चल रहे विवाद में सीबीआई पर महासंकट आ सकता है। देश की सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय जांच एजेंसी कही जाने वाली सीबीआई की विश्वसनीयता एवं साख पर जिस तेजी से सवाल खड़े हो रहे हैं, उसके चलते कई राज्यों ने अपने यहां इस एजेंसी पर बैन लगा दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
फसल बीमा योजना में कम प्रीमियम, तत्काल मुआवजे की तैयारी
किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ज्यादा सरल और प्रभावी बनाने के लिए कृषि मंत्रालय बड़े सुधारों की तैयारी में है। नए नियमों के तहत किसानों के लिए प्रीमियम की राशि घटाने के साथ ही निगरानी, तत्काल मुआवजा और दरवाजे पर बीमा मुहैया कराने समेत कई कदम उठाए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर