फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: इंद्रेश कुमार बोले- राहुल को हिंदू-हिंदुत्व की समझ नहीं, आरके सिंह ने की धर्मांतरण पर रोक की मांग

Fri, 17 Dec 2021 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली के नगालैंड हाउस में भारतीय क्रिश्चियन मंच ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का कार्यक्रम रखा था, जिसमें संघ नेता इंद्रेश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, कांग्रेस से भाजपा में गए वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम चुबा आओ के अलावा अमेरिका, रूस, कोरिया, सीरिया समेत 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार, आरके सिंह व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल की हिंदू और हिंदुत्ववादियों से जुड़ी हालिया टिप्पणी को लेकर कहा कि इस विषय पर उनका ज्ञान और समझ बहुत कम है। इस मौके पर क्रिसमस की अग्रिम शुभकामना देते हुए कैबिनेट मंत्री आरके सिंह ने कर्नाटक में पिछले दिनों चार जिलों के 20 हजार हिंदुओं के ईसाई धर्म स्वीकार करने को दुखद बताया तथा इस बात पर जोर दिया कि धर्मांतरण नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


नई दिल्ली के नगालैंड हाउस में भारतीय क्रिश्चियन मंच ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का कार्यक्रम रखा था, जिसमें संघ नेता इंद्रेश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, कांग्रेस से भाजपा में गए वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम चुबा आओ के अलावा अमेरिका, रूस, कोरिया, सीरिया समेत 10 से अधिक देशों के दूतावास से प्रतिनिधि शामिल हुए। 

इस मौके पर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी विश्वनाथ गलियारे की यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयानों से देश को असभ्य नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन


गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि हिंदुत्व के बिना, एक हिंदू का अस्तित्व नहीं हो सकता। हिंदू और हिंदुत्व के शब्दों के बीच अंतर करके उन्होंने शरीर से उसकी आत्मा को अलग कर दिया। उनके पास बहुत कम ज्ञान और समझ है। राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने रविवार को कहा था कि भारत हिंदुओं का देश है, न कि ‘हिंदुत्ववादियों’ का और उन्होंने हिंदुत्ववादियों को हटाने का आह्वान किया।

मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी प्रमुख की टिप्पणियों को लेकर निशाना साधते हुए कुमार ने कहा कि नेताओं को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और अपने बयानों और आचरण के साथ एक सभ्य समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए। कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव सनातन का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह पिता का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्हें भारत को असभ्य देश नहीं बनाना चाहिए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी धर्मों को एक दूसरे का सम्मान और आदर करना चाहिए। इससे देश में भेदभाव, मतभेद एवं झगड़े नहीं होंगे। समाज में शांति और सौहार्द का वातावरण रहेगा, तो देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को और बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें