फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्राणी को जेल में मिली यौन उत्पीड़न की धमकी, मारपीट का आरोप

Tue, 27 Jun 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Written By: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के वकील का कहना है कि मुंबई की महिला जेल बायकुला में इंद्राणी को पीटा गया और उसको यौन उत्पीड़न की धमकी दी गई। इंद्राणी के वकील गुंजन मंगला ने सीबीआई की विशेष अदालत में शिकायत दायर की है।
विज्ञापन


वकील गुंजन मंगला ने कोर्ट को बताया कि वह मंगलवार सुबह इंद्राणी से मिले और उसने अपने चेहरे और हाथ पर चोट के निशान दिखाए। उन्होंने कहा कि वह जेल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करना चाहती हैं।

वकील मंगला ने बताया कि इंद्राणी को इसलिए पीटा गया कि क्यों कि उसने जेल अधिकारियों के खिलाफ बयान दिया। इंद्राणी ने जेल सुप्रीटेन्डेंट समेत जेल अधिकारियों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

लगाया है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को बायकुला जेल में एक कैदी की मौत हो गई थी जिसके बाद इंद्राणी पर जेल में कथित तौर पर हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई आगामी 4 जुलाई को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें