फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे के बाद राज्य व केंद्र सरकारों ने किया मुआवजे का ऐलान, जख्मों पर महरम लगाने की कोशिश

Sun, 20 Nov 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर- पटना एक्सप्रेस के बड़े हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है तो वहीं इस गहरे जख्म पर राजनीतिक पार्टियों ने मरहम लागाना भी शुरू कर दिया है। रेलवे, प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सभी ने घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देकर हादसे पर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने मरने वालों के परिवार को साढ़े तीन लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने भी मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रुपये की मदद का भरोसा दिया है।
    Patna-Indore express derailed: PM Modi announces ex gratia of Rs 2 lakhs for next of kin of deceased, Rs. 50,000 for those seriously injured — ANI (@ANI_news) November 20, 2016  
विज्ञापन
Patna-Indore exp derailed: Rail Min Suresh Prabhu announces ex-gratia of Rs 3.5 lakhs for deceased families,Rs 50,000 for critically injured — ANI (@ANI_news) November 20, 2016
 
पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश राज्य सरकारों की तरफ से भी हुई है। हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये की घोषणा की है। Patna-Indore express derailed: MP CM announces Rs 2 lakh compensation for the families of deceased; Rs 50,000 for those critically injured. — ANI (@ANI_news) November 20, 2016
वहीं यूपी सरकार ने भी मृतक लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये, वहीं आंशिक रूप से घायल हुए लोगों को 25 हजार देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इंदौर-पटना रेल हादसे में अबतक 115 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव के काम में लगी हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें