फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर हत्याकांड: राजा की हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम, प्रेमी राज से मिली; फिर कार से वाराणसी पहुंची

Wed, 11 Jun 2025 12:31 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजा रघुवंशी हत्यकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेघायल पुलिस लगातार नए तथ्य मीडिया के सामने ला रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक सोनम राजा की हत्या करने के बाद वापस इंदौर लौट आई थी। 
विज्ञापन
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस की जांच में जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है वह यह कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी और अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा से मुलाकात की थी। फिर वह वाराणसी गई और उसके बाद गाजीपुर के नंदगंज में पकड़ी गई। इस बीच, शिलांग पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है।
विज्ञापन


गाजीपुर में आत्मसमर्पण करने के बाद सोनम ने कहा था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मेघालय से यूपी लाया गया था। लेकिन मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया है कि 23 मई को पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम गुवाहाटी चली गई थी। वहां से ट्रेन से वह 25 मई को इंदौर पहुंची और राज कुशवाहा से मिली। दोनों किराए के एक कमरे में एक साथ रुके। अगले दिन राज ने एक कार से सोनम को उत्तर प्रदेश भेज दिया। राज की योजना सोनम को फतेहपुर जिले में अपने पैतृक गांव में रुकवाने की थी। लेकिन सोनम वाराणसी समेत कई जगह रुकी और जब इंदौर में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो 9 जून की रात वह गाजीपुर के नंदगंज पहुंची और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि, इंदौर पुलिस ने सोनम के यहां आने की पुष्टि नहीं की है।


 

सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम लाल घेरे में। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी से जुड़ी कड़ियां
इस हत्याकांड की जांच में लगी मेघालय पुलिस की 120 पुलिसकर्मियों और 20 स्पेशल अधिकारियों की टीम ने 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पूरी वारदात की कड़ियां जुड़ती गईं। हत्या के बाद सोनम अपराध स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर तीनों आरोपियों के साथ बातचीत करते हुए सीसीटीवी में कैद हुई थी। वारदात स्थल के पास एक जैकेट और रेनकोट मिले थे, जो आरोपी आकाश राजपूत के थे। सोनम ने ही आकाश को रेनकोट दिए थे।



ये भी पढ़ें: Raja Murder Case: सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई

एसपी डॉ. ईरज राजा - फोटो : अमर उजाला
जांच भटकाने को सोशल मीडिया पोस्ट
मेघालय पुलिस के सूत्रों के अनुसार, राजा रघुवंशी पर पहला हमला विशाल ने किया था। इसके बाद आकाश ने भी राजा पर हमला किया। मौके पर मौजूद सोनम ने उनसे कहा कि इसे मारा डालो। यह भी कहा जा रहा है कि राजा को खाई में धक्का देने में सोनम भी शामिल थी। पति की हत्या के तुरंत बाद सोनम ने राजा के फोन से उसके सोशल मीडिया एकाउंट से 2 बजकर 15 मिनट में एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, सात जन्मों का साथ है। पुलिस के मुताबिक यह जांच भटकाने की साजिश थी, ताकि परिवार के लोग समझें कि राजा रघुवंशी अभी जिंदा है।

राजा हत्याकांड के सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सोनम 3 दिन, बाकी आरोपी 7 दिन के रिमांड में
मेघालय पुलिस ने सोमवार को सोनम को गाजीपुर की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया। इसके बाद पुलिस उसे बक्सर होते हुए मंगलवार को पटना लेकर पहुंची और वहां से विमान से गुवाहाटी और फिर शिलांग ले जाया गया। वहीं, इंदौर की अदालत ने सोमवार को राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को और मंगलवार को आनंद कुर्मी को 7 दिन के ट्रांजिट रिमांड में मेघालय पुलिस को सौंप दिया। मेघालय पुलिस सभी को शिलांग ले जा रही है। मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को मुख्य आरोपी बताया है।

ये भी पढ़ें:  Sonam Raghuvanshi: आखिर क्यों गहराता गया सोनम पर पुलिस को शक, पांच बिंदुओं में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा
 

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। - फोटो : अमर उजाला
राजा के भाई ने कहा, हत्या में पांच से ज्यादा लोग शामिल
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सोनम ने फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण किया और इस अपराध में पांच से अधिक लोग शामिल थे। विपिन ने यह भी कहा कि सोनम की मां को उसके और राज कुशवाह के संबंधों के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने हमसे यह बात छिपाई। उन्होंने अपने पति और भाई से भी बात छिपाई। अगर सोनम के पिता और भाई को उनके संबंधों के बारे में पता होता तो उसे नौकरी से निकाल दिए रहते। सोनम का कहना है उसे किसी ने गाजपुर में छोड़ा, लेकिन हमें जानकारी मिली है कि वह बस से गाजीपुर पहुंची थी और उसके साथ और दो लोग थे। विपिन ने कहा कि अगर राज कुशवाहा निर्दोष होता तो राजा की हत्या और उसका शव मिलने के बाद वह सोनम के साथ देर तक बातें नहीं करता।

विज्ञापन

गुवाहाटी एयरपोर्ट से शिलांग ले जाई जा रही है सोनम
राजा रघुवंशी हत्याकांड की प्रमुख साजिशकर्ता सोनम को लेकर मेघालय पुलिस रात करीब 10.45 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची। यहां से मेघालय पुलिस उसे भारी सुरक्षा के बीच शिलांग लेकर रवाना हुई। एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। एयरपोर्ट से निकलते ही, सोनम को पुलिस ने जिप्सी में बिठाया और लेकर शिलांग की ओर रवाना हो गई। एयरपोर्ट से शिलांग की दूरी करीब 100 किलोमीटर है अधिक है। क्योंकि शिलांग जाने के लिए पहाड़ी रास्ता तय करना पड़ता है, इसलिए पुलिस सोनम को रात 12.30 से 1.00 बजे के बीच लेकर शिलांग पहुंच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें