फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः झगड़ रहे थे कार चालक और स्कूटी सवार, तभी डंपर दे गया दर्दनाक मौत

Sat, 19 Dec 2020 10:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
डंपर ने दी दर्दनाक मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को 11 बजकर 14 मिनट पर ऐसी घटना सामने आई थी जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। दरअसल, गाड़ी आपस में टकराने के बाद कार सवार सिद्धार्थ सोनी और स्कूटी सवार विकास यादव आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और फिर नौबत हाथापाई तक जा पहुंची।

विज्ञापन


हाथापाई के दौरान अचानक इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी सड़क पर गिर गए और इसी बीच एक ट्रक उसी मार्ग से गुजरा  जो कि सिद्धार्थ पर चढ़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। 

बता दें कि सिद्धार्थ दो साल पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। 26 दिसंबर को उनकी शादी की सालगिरह थी। पिता का सर्फ बनाने का कारखाना है। घर में मां,पत्नी और छोटी बहन है। दोस्तों ने बताया कि सिद्धार्थ आर्किटेक्ट था। वे शहर की स्मार्ट सिटी के एक प्रोजेक्ट में काम करते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें