फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंडोनेशिया के मंत्री मोहम्मद महफूद ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा आगरा

Wed, 30 Nov 2022 04:46 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

इंडोनेशियाई मंत्री के साथ 24 सदस्यीय शिष्टमंडल भी आया है, जिसमें उलेमा के अलावा अन्य धार्मिक नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Mohammad Mahfud and Ajit Doval - फोटो : Twitter@sidhant
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के मंत्री मोहम्मद महफूद ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक मंगलवार को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में हुई। राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री महफूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


इंडोनेशियाई मंत्री के साथ 24 सदस्यीय शिष्टमंडल भी आया है, जिसमें उलेमा के अलावा अन्य धार्मिक नेता भी शामिल हैं। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में इंडोनेशिया से आए शिष्टमंडल ने यहां भारतीय समकक्षों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। महफूद ने दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उत्तर प्रदेश में आगरा की यात्रा करेगा।

महफुद ने मार्च में जकार्ता में डोभाल के साथ एक बैठक के दौरान इंडोनेशिया के उलेमाओं और अन्य धर्मों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को भारत लाने की इच्छा व्यक्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें