फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं आपकी कई योजनाओं की नकल करता हूं': इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ; क्या-क्या कहा?

Tue, 07 Jul 2026 04:35 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, जकार्ता।

सार

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विकास योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे मोदी की कई योजनाओं को अपनाते हैं और भारत से सीखने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने भारत-इंडोनेशिया की समान चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रबोवो सुबियांतो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में भारत की तरक्की और नीतियों की जमकर तारीफ की। उनके इस बयान पर समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने क्या कहा?
राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा, मैंने आपके राजनीतिक सफर का अनुसरण किया है और आपकी कई योजनाओं की नकल भी करता हूं। अगर वही योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए सफल रही हैं, जिनकी चुनौतियां हमारी तरह हैं, तो उन्हें अपनाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही बड़ी आबादी, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समान चुनौतियों का सामना करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन


मोदी सरकार की योजनाओं पर क्या कहा?
आगे थोड़ा मुस्कुराकर अपने अंदाज में उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आपकी योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है। इसलिए मैं आपकी कई योजनाओं की कॉपी करता हूं। (मुस्कुराकर) हम जो अच्छा है, उसे अपनाने में बिल्कुल संकोच नहीं करते।  इस टिप्पणी पर पीएम मोदी के साथ वहां मौजूद अतिथि खिलखिलाकर हंस पड़े और हॉल तालियों से गूंज उठा।

प्रबोवो ने बताया कि हाल ही में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल भारत में दो से तीन सप्ताह के अध्ययन दौरे पर आया था। इस दौरान उसने शुष्क भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने की भारतीय तकनीकों, विशेष रूप से परमाकल्चर के मॉडल का अध्ययन किया।

ये भी पढ़ें: PM को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पर मिलने पर कांग्रेस ने साधा निशाना; नेहरू का क्यों किया जिक्र?
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम इन तरीकों का गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं। हमें भारत से बहुत कुछ सीखना है और सीखने में हमें कोई संकोच नहीं है।

पीएम मोदी के दौरे में अब तक क्या हुआ?
पीएम मोदी हिंद प्रशांत मिशन के तहत सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया तो दूसरे दिन यानी मंगलवार को कई द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी। पीएम मोदी को सर्वोच्च इंडोनेशियाई सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से भी नवाजा गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें