फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से भारत-अमेरिका के बीच कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Mon, 29 Aug 2016 05:43 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा
विज्ञापन
भारत के साथ व्यापार संबंधों में विस्तार से उत्साहित अमेरिका ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 109 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। साथ ही जीएसटी सहित अन्य नए सुधारों की बदौलत यह और आगे बढे़गा। हालांकि, अमेरिका ने तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के कारोबारी माहौल से जुड़े मसले को लेकर अमेरिकी कंपनियों की चिंताओं को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन


सोमवार से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आने वाली अमेरिका की वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्रित्जकर ने यह भी कहा कि यात्रा-पर्यटन और प्रांतीय स्तर पर जुड़ाव की पहचान दो नए क्षेत्रों के तौर पर की गई है। ये 2017 में दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक सहयोग को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

इसके तहत भारत और अमेरिका के रिश्तों की जगह चेन्नई और चार्ल्सटन के रिश्तों पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओबामा सरकार ने इस रिश्ते की संभावनाओं के समुचित इस्तेमाल की दिशा में बीते साढ़े सात साल में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह दुनिया में सबसे बड़ी वाणिज्यिक भागीदारी में से एक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ रहा है व्यापार और निवेश

नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा
अमेरिका की वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्रित्जकर, ‘हमारे दोनों देशों के बीच अच्छे व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2015 में 109 अरब डॉलर रहा है जो 2005 में मात्र 37 अरब डॉलर का था। भारत और अमेरिका एक दूसरे की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश कर रहे हैं। 2015 में भारत में अमेरिकी निवेश 28 अरब डॉलर से ज्यादा का रहा जबकि भारत ने अमेरिका में 11 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया। वास्तव में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियां अमेरिका में 52 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दी हुई हैं।

क्षेत्र में शांति के लिये भारत, अमेरिका अपरिहार्य साझेदार
 भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी और अधिक बढ़ने को लेकर आश्वस्त ओबामा प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार कहा कि भविष्य की प्रत्येक सरकार को क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता बढ़ाने में दोनों देशों की अपरिहार्य साझेदारी की संयुक्त रणनीतिक विजन को जारी रखना चाहिए। नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक जेफ जेंट्स ने कहा कि अमेरिका-भारत साझेदारी कभी उतनी अधिक मजबूत नहीं रही है लेकिन दोनों देशों को अपनी अर्थव्यवस्थाओं के आकार के मद्देनजर और बेहतर करने की जरूरत है।

जेंट्स ने भारत यात्रा से पहले दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून में व्हाइट हाउस की यात्रा तथा कांग्रेस में ऐतिहासिक संबोधन के मद्देनजर दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती देखना आसान है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें