फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रंप के 'खास' से भिड़ी भारतीय महिला, बीच बाजार पूछे तीखे सवाल

Tue, 14 Mar 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: हरेंद्र सिंह मोरल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के एक स्थानीय एप्पल स्टोर पर भारतवंशी अमेरिकी महिला ने व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर के साथ असाधारण रूप से आमना सामना हो गया। इस दौरान 33 वर्षीय भारतीय मूल की श्री चौहान ने ट्रंप के शीर्ष अधिकारी से बार-बार पूछा कि उन्हें एक ‘फासीवादी’ के लिए काम करना कैसा लगता है? इसके जवाब में अमेरिका के इस शीर्ष अधिकारी ने एक ‘नस्ली’ टिप्पणी कर दी। इसे श्री चौहान ने ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्पाइसर को बाकायदा संवाददाता सम्मेलन में सफाई देनी पड़ गई।
विज्ञापन


भारतीय मूल की अमेरिकी महिला श्री के सवालों पर ट्रंप के शीर्ष अधिकारी को जो प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है, उनमें से कुछ सवाल इस प्रकार थे - ‘एक फासीवादी के लिए काम करते हुए कैसा लगता है?’ या ‘देश को बर्बाद करने के बारे में आप क्या सोचते हैं?’ चौहान ने स्पाइसर से रूस के बारे में भी सवाल पूछे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर देशद्रोह करने का आरोप लगाया।

वीडियो को चौहान ने सोशल मीडिया के कई मंचों पर डाला और वह वायरल हो गया। इसमें स्पाइसर कह रहे हैं कि ‘अमेरिका इतना महान देश है कि वह आपको यहां रहने की अनुमति देता है।’ चौहान ने इसे नस्ली टिप्पणी बताते हुए कहा कि ‘यह नस्लवाद है और एक तरह की धमकी है।’
विज्ञापन

महिला ने स्पाइसर से पूछे चुभते सवाल

चौहान ने कहा कि - ‘जरा स्पाइसर के दुस्साहस के बारे में सोचिए कि वह यह जानते हुए कि यह बातचीत वीडियो पर रिकॉर्ड हो रही है और वह सरकार में एक बड़े ओहदे पर हैं, उन्होंने मेरे मुंह पर मुस्कुराते हुए यह बात कही।’ चौहान ने इस जवाब को धमकी बताया।

श्री ने कहा कि - मैं विनम्र नहीं थी लेकिन विनम्र न होने का यह अर्थ यह नहीं कि मुझे अमेरिका से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए। यह वह देश है, जहां मैं जन्मी, पली-बढ़ी। यह वह देश है, जिसे मैं उसकी खामियों के बावजूद प्यार करती हूं।’

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि - ‘अमेरिका एक आजाद देश है और लोग अपनी मर्जी से जो करना चाहें, उन्हें वह करने का अधिकार है।’
विज्ञापन

आईफोन ठीक कराते वक्त मिले थे स्पाइसर

- फोटो : ANI
आईफोन ठीक कराते वक्त मिले थे स्पाइसर
भारतीय मूल की अमेरिकी महिला श्री चौहान ने बताया कि वह इस यहां आईफोन ठीक करवाने गई थीं। तभी वहां उनका स्पाइसर से आमना-सामना हो गया। उन्होंने मीडियम डॉट कॉम पर डाली पोस्ट में लिखा, ‘मुझे लगा कि आमतौर पर कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले स्पाइसर से जवाब जवाब पाने का यह एक बड़ा अवसर है। वास्तव में मैं बहुत घबराई हुई थी और कहीं अधिक ठोस सवाल पूछना चाहती थी लेकिन ऐसा करने का समय ही नहीं था।’ 

स्पाइसर बोले, सवाल है तो पूछना चाहिए
भारतवंशी महिला ने स्पाइसर से यह भी पूछा कि - ‘क्या आपने रूस की मदद की है? क्या आपने राष्ट्रपति की तरह, कभी देशद्रोह किया है? आप मुझे रूस के बारे में क्या बता सकते हैं? और आप अपने देश को तबाह करने के बारे में क्या सोचते हैं?’

संवाददाता सम्मेलन में स्पाइसर ने कहा कि यदि लोगों के पास सवाल हैं तो उन्हें उनसे सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने कहा कि - ‘पूछ लीजिए, मैं दिनभर लोगों से बात करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें