फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने बचपन की तस्वीर और कविता की पंक्तियों के साथ दादी इंदिरा को किया याद

Tue, 19 Nov 2019 06:44 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका ने दादी के साथ खेलते हुए बचपन की यह तस्वीर साझा की - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर पूरा देश याद कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी को एक कविता के जरिए याद किया। इंदिरा गांधी के साथ अपने बचपन की तस्वीर के साथ उन्होंने इस कविता को ट्विटर पर साझा किया। 
विज्ञापन


प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'दुनिया की सबसे बहादुर महिला की याद में।' इस शीर्षक के साथ उन्होंने विलियम अर्नेस्ट हेनले की कविता साझा की। 
 

याद रहे कि प्रियंका गांधी की तुलना अक्सर इंदिरा गांधी के साथ होती रहती है। उनके साड़ी पहनने का स्टाइल और हेयर स्टाइल काफी हद तक उनकी दादी जैसे हैं। 
विज्ञापन


प्रियंका के अलावा राहुल गांधी ने भी अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन’। 
विज्ञापन

 

इंदिरा गांधी 1966 से 1977 के बीच प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में उन्हें फिर से चुना गया, लेकिन 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें