फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : रोडरेज में हुई थी इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या, आरोपी को रामकृष्ण नगर से किया गिरफ्तार 

Wed, 03 Feb 2021 02:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रूपेश हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड का बुधवार को बिहार पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि रूपेश सिंह की हत्या रोडरेज के कारण हुई है। पुलिस ने रूपेश हत्याकांड से संबंधित कई अहम सुराग जुटाने के साथ ही आरोपी को रामकृष्ण नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार पुलिस ने कहा कि नवंबर में पटना स्थित एलजेपी कार्यालय के पास रोडरेज की घटना हुई थी। इससे नाराज युवकों ने रूपेश की हत्या कर दी। एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी ने बताया कि नंवबर में छठ के आसपास राजवंशी नगर से पहले रूपेश की कार की टक्कर उसके बाइक से हुई थी। उस वक्त दोनों में बहस हुई थी और मारपीट की नौबत आ गई थी। तभी से आरोपी ने रूपेश की कार का पीछा करना शुरू कर दिया था।




इससे पहले, डीजीपी ने कहा था कि एयरपोर्ट पार्किंग के ठेके को लेकर रूपेश का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। रूपेश के परिवार के कई लोग ठेके में शामिल थे। पुलिस ने ठेके के एंगल से पूरे मामले की तहकीकात भी की, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। जांच के दौरान पता चला कि रूपेश के भाई और बहनोई को तीन करोड़ रुपये का एक ठेका विकास कार्यों के लिए मिला था। आरोप लग रहे हैं कि इन विभागों के अधिकारियों ने यह ठेका रूपेश के परिवार वालों को दिलाया था। हालांकि, जांच के दौरान मिली सभी थ्योरी गलत पाई गई। पुलिस ने दावा किया है कि रोडरेज के कारण रूपेश की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि 12 जनवरी को पटना में रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने उनपर कई राउंड गोली दागी थी। इस हत्याकांड की जांच के लिए नीतीश सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने कई विभागों समेत 50 से अधिक लोगों से पूछताछ भी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें