फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो थप्पड़कांड: घटना के बाद लापता हुआ पीड़ित असम में मिला, परिवार ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Sun, 03 Aug 2025 08:11 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Indigo Slapping Incident: मुंबई से कोलकाता आ रही इंडिगो की उड़ान में मारपीट का शिकार हुआ शख्स कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लापता हो गया था। परिवार ने घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। 
विज्ञापन
इंडिगो की उड़ान में यात्री के साथ अभद्रता - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई138 में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने सहयात्री को शुक्रवार को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित शख्स की पहचान हुसैन अहमद के रूप में हुई थी। फ्लाइट के कोलकाता में लैंड करते हुए आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया था। हालांकि इसी बीच पीड़ित के परिवार ने उनके लापता होने की बात कही थी। जिसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। 

विज्ञापन


थप्पड़ मारे जाने के बाद फ्लाइट में पैनिक अटैक का शिकार हुए हुसैन अहमद को असम के बारपेटा रेलवे स्टेशन से ढूंढ लिया गया है। असम के कछार जिले के 32 वर्षीय हुसैन अहमद मजूमदार सिलचर के रहने वाले हैं। गुरुवार को मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी और अगले दिन उन्हें वहां से सिलचर के लिए दूसरी उड़ान लेनी थी। इसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी थी। 

मुंबई में काम करता है पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के एक होटल में काम करने वाले मजूमदार पहले भी कई बार इस मार्ग से उड़ान भर चुके थे। घटना की जानकारी न होने के कारण उनका परिवार शुक्रवार को सिलचर एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचा था। वायरल वीडियो देखने के बाद जब परिजनों ने संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवायी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि उन्होंने न तो शुक्रवार को कोलकाता से सिलचर की उड़ान ली और न ही शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से कहीं और जगह की उड़ान ली। इसके बाद सूचना मिली कि वे बारपेटा रेलवे स्टेशन पर देखे गए हैं। पुलिस ने उन्हें वहां से बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया कि वे अस्वस्थ लग रहे थे और अब उन्हें घर ले जाया जा रहा है।

उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति को इंडिगो ने उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया
इस घटना के सामने आने के बाद  इंडिगो ने सोशल मीडिया पर लिखा, उचित जांच के बाद उपद्रवी कस्टमर से जुड़ी घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एयरलाइन ने कहा कि उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति पर कितने समय का बैन लगा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ECI: सूत्र बोले- तेजस्वी के पास दो EPIC नंबर, आयोग कराएगा जांच; राहुल ने जून के पत्र का अब तक नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें