फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: हजारों फीट की ऊंचाई पर पायलट ने बचाई 176 यात्रियों की जान

Wed, 27 Jun 2018 09:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में दिल का दौरा पड़ने और कई प्रमुख धमनियों में खून का प्रवाह रुक जाने के बावजूद इंफाल से कोलकाता आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के एक पायलट ने यात्रियों से भरे विमान को यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि विमान के कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ देर पहले ही कैप्टेन सिल्वियो डियाज एकोस्टा (63) ने अपने सहायक पायलट से सीने में तेज दर्द की शिकायत की। 

उन्हें काफी पसीना आने लगा लेकिन तेज दर्द पर काबू पाते हुए उन्होंने शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे सहायक पायलट की सहायता से विमान को सुरक्षित उतार दिया। 
विज्ञापन


एकोस्टा को तुरंत एयरपोर्ट परिसर स्थित मेडिकल यूनिट ले जाया गया। वहां ईसीजी और प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी चार्नक अस्पताल भेजा गया। विमान में करीब 176 यात्री सवार थे। 

अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्रजीत सामंत ने बताया कि एकोस्टा की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें तुरंत इमर्जेंसी वार्ड ले जाया गया। बाद में उनकी एंजियोप्लाटी की गई और स्टेंट लगाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बेहद कम समय में उनका इलाज हुआ तभी उनकी जान बचाई जा सकी। एकोस्टा क्यूबा के रहने वाले हैं। 

ऐसी परिस्थिति में सुरक्षित लैंडिंग चमत्कार से कम नहीं 

डॉ. सामंत ने बताया कि उन्होंने पहले ऐसा कोई केस नहीं देखा था। हवा में दिल का दौरा पड़ने के बावजूद विमान की जिम्मेदारीपूर्वक सुरक्षित लैंडिंग किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

दो बार देने पड़े बिजली के झटके

आपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने से एकोस्टा को दो बार बिजली के झटके भी देने पड़े। डॉ. सामंत ने बताया कि एकोस्टा अब खतरे से बाहर हैं। दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें