कोरोना मामले बढ़ने के बाद नियमों का पालन नहीं करने पर सभी एयरलाइंस अब सख्ती बरतने लगी हैं। इसी क्रम में इंडिगो ने फ्लाइट क्रू से बार-बार चेतावनी के बावजूद मास्क नहीं पहनने पर बंगलूरू-कोलकाता फ्लाइट के एक यात्री को गंतव्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया।