फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो के विमान में मिली बम होने की सूचना, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे यात्री

Tue, 04 Feb 2020 08:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

दिल्ली से मुंबई जा रहे इंडिगो के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उसमें बम मिलने की सूचना मिली। यह घटना रविवार को घटित हुई। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सुरक्षा जांच के लिए सभी लगेज को विमान से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, 'इंडिगो के दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान संख्या 6ई-843 में बम होने की सूचना इंडिगो के कार्यालय को मिली। जिसमें कॉलर ने कहा कि विमान में बम है। इसके बाद एसओपी के तहत सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और सुरक्षा जांच के लिए सभी लगेज को भी उतारा गया।'

जिस समय विमान में बम होने की सूचना मिली उस समय 180 यात्री फ्लाइट में मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद सभी सुरक्षा उपाय किए गए और विमान को सीआईएसएफ के एविएशन सिक्योरिटी से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गया। लेकिन जांच में यह झूठी सूचना निकली। बाद में विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, 'रविवार शाम पौने छह बजे दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक उड़ान में यात्रियों के सवार होते ही एक फोन कॉल आया। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया लेकिन विमान में कोई बम नहीं मिला। वह झूठी सूचना देने वाली कॉल थी।' इस मामले में इंडिगो ने एक औपचारिक शिकायत दर्ज की और मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें