फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Flight: कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 30 Jan 2026 01:51 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

IndiGo Flight Bomb Threat: कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद एहतियातन रूप से विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धमकी भरा नोट एक टिशू पेपर पर लिखा मिला। 
विज्ञापन
इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ वक्त से विमानों को धमकी भरे संदेश लगातार मिल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार (30 जनवरी) को अब कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन


हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी
जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।

सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, जांच जारी
धमकी भरा नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन सक्रिय हो गई है। फिलहाल हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से जांच की है। सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच जारी है। वहीं दिल्ली के लिए उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी हो सकती है। 
विज्ञापन


18 और 22 जनवरी को भी मिली थी धमकी
आज की घटना से पहले 18 जनवरी और 22 जनवरी को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।  18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था। 

ये भी पढ़ें: IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग
विज्ञापन


इसके बाद 22 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें