फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: रनवे से फिसला विमान कीचड़ में फंसा, यात्रियों की अटकी जान, इंडिगो की उड़ान रद्द

Fri, 29 Jul 2022 01:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुवाहटी

सार

Assam News: एक अधिकारी ने बताया कि जोरहाट-कोलकाता मार्ग पर चलने वाली इंडिगो (IndiGo)  6E757 उड़ान को "तकनीकी समस्या" के कारण जोरहाट में कई घंटों तक रोके रखने के बाद रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एक विमान के रनवे से फिसलने पर यात्रियों की जान पर बन आई। दरअसल इंडिगो (IndiGo) का विमान टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और उसके पहिए कीचड़ भरे मैदान में फंस गए, इस घटना के बाद असम के जोरहाट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान गुरुवार को रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि जोरहाट-कोलकाता मार्ग पर चलने वाली इंडिगो 6E757 उड़ान को "तकनीकी समस्या" के कारण जोरहाट में कई घंटों तक रोके रखने के बाद रद्द कर दिया गया।

घटना के बाद उड़ान में हुई देरी
एक स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें एक विमान दिखाई दे रहा था, जो स्पष्ट रूप से रनवे से फिसल गया और उसके पहिए घास में फंस गए। इंडिगो को टैग करते हुए उसने कहा कि गुवाहाटी कोलकाता इंडिगो उड़ान 6F 757 (6E757) रनवे से फिसल गई और असम के जोरहाट हवाई अड्डे पर कीचड़ भरे मैदान में फंस गई। उड़ान दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई।
विज्ञापन


उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए, इंडिगो ने कहा कि सर, हम इस घटना को गंभीर रूप से ले रहे हैं और इस मुद्दे को संबंधित टीम के साथ तुरंत उठा रहे हैं। कृपया उसी के लिए डीएम के माध्यम से पीएनआर साझा करें। 

एएआई के अधिकारी ने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी और रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री विमान से उतर गए और सुरक्षित हैं। संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हम फिलहाल जानकारी की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें