फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप, टॉयलेट में मिला था लेटर, झूठा निकला दावा

Sat, 14 Feb 2026 11:51 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता एयरपोर्ट पर शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 को विमान में बम होने के हस्तलिखित नोट मिलने के बाद करीब चार घंटे तक रोका गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारकर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर व्यापक सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद दावा पाया गया। 
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में मिली बम की धमकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार को शिलांग जाने वाली एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद करीब चार घंटे तक रोके रखा गया। अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 के शौचालय में एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था।

विज्ञापन


नोट मिलने के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने मानक प्रोटोकॉल के तहत व्यापक जांच शुरू की। उस समय करीब 60 यात्रियों में से कुछ विमान में सवार हो चुके थे, जिन्हें सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के प्रवक्ता के मुताबिक, नोट सुबह करीब 9:15 बजे एक क्रू मेंबर को मिला, जो निर्धारित प्रस्थान समय से लगभग 15 मिनट पहले था।

बम का दावा निकला झूठा

पूरी तलाशी और सुरक्षा जांच के बाद धमकी को फर्जी पाया गया। सभी सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद विमान को संचालन के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया और फ्लाइट दोपहर 1:33 बजे शिलांग के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

 

बम वाली धमकियों के मामले लगातार आ रहे सामने

देश में घरेलू उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। 18 जनवरी को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी, जिसके बाद विमान को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया था।

इसके बाद दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 में भी विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिसमें बम होने की बात कही गई थी। नोट मिलने से फ्लाइट में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से पुणे एयरपोर्ट पर उतारा गया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया था कि गहन जांच और तलाशी अभियान के बाद विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी और धमकी फर्जी साबित हुई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें