हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामाने आई है। इसके बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिलाकर्मी से बदसलूकी करने वाले को इंडिगो के कर्मचारी पीड़िता के पैर छूकर माफी मांगते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं।
इस पूरे मामले में इंडियो ने बयान जारी करते हुए कहा है कि रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर दो लोगों ने उसकी महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। हमने इन दोनों लोगों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
महिलाकर्मी ने बताया कि वह मॉर्निंग शिफ्ट के बारे में रिपोर्ट करने एयरपोर्ट जा रही थी। इस बीच उसने देखा कि दो लोग उसका पीछा कर रहे हैं और प्री-पेड टैक्सी काउंटर के पास पहुंचने पर उनमें से एक ने उसके करीब आने की कोशिश की।
ये भी पढ़ेंः एयरबस ए-320 नियो विमानों के इंजन में खराबी के चलते इंडिगो की 84 उड़ाने रद्द
उसने वहां मौजूद एक ट्रैफिक पुलिस वाले को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन दोनों को पकड़कर अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गया। स्टेशन पहुंचने पर इंडिगो के और भी कर्मचारी आ गए।
पुलिस ने बताया कि ये दोनों नशे में थे। इन दोनों ने पुलिस स्टेशन में ही महिला के पैर छूकर मांफी मांगने लगे। इसके बाद महिला ने उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया और छोड़ी देर के बाद हमने भी उन्हें रिहा कर दिया।