फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में हड़कंप : यात्री बोला-मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, खाली कराई इंडिगो की दिल्ली-पुणे फ्लाइट

Fri, 05 Mar 2021 08:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से पुणे जा रहे इंडिगो के विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान में सवार एक यात्री अचानक बोला-मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। इसके बाद एयर लाइंस ने तुरत-फुरत विमान को खाली कराया। 
विज्ञापन


दिल्ली से टेक ऑफ के ठीक पहले इस यात्री की कोरोना रिपोर्ट मोबाइल पर आई थी। यह देखते ही वह चिल्ला पड़ा, मैं कोरोना संक्रमित हूं। इसके बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। अधिकांश यात्री विमान में सवार हो चुके थे और वह उड़ान भरने ही वाला था। इसके बाद देखते-देखते सारे यात्री विमान से उतर गए। यह घटना गुरुवार शाम की है। 
 

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट पुणे के लिए उड़ान भरने ही वाली थी। तभी एक यात्री ने विमान के चालक दल को सूचित किया कि उसने एयरपोर्ट आने से पहले कोरोना टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट अभी आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद विमान को पूरी तरह से खाली कराने के बाद सैनेटाइज किया गया। संक्रमित यात्री को अस्पताल भेजा गया और कुछ देर बाद विमान को पुणे के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें