फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो के खिलाफ 'राष्ट्रद्रोह' का मामला दर्ज, भारतीय करेंसी ना लेने का लगा आरोप

Tue, 21 Nov 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Indigo - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस का नाम फिर से विवादों में है, खबर है कि एयरलाइंस की एक कर्मचारी ने भारतीय करेंसी लेने से मना कर दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह की शिकायत की गई है। दिल्ली में रहने वाले प्रमोद कुमार जैन इंडिगो के खिलाफ थाने पहुंचे थे, जिसके बाद सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में इंडिगो के खिलाफ धारा 124 (A) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


इंडिगो की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, पैर छूकर मांगनी पड़ी माफी

शिकायत में कहा गया है कि प्रमोद कुमार बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E95 से दुबई जा रहे थे। फ्लाइट में उन्होंने खाने के बदले स्टाफ को भारतीय करेंसी देनी चाही, लेकिन क्रू मेंबर ने उसे लेने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें सिर्फ विदेशी मुद्रा लेने की इजाजत है।

प्रमोद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंडिगो ने उनसे भारतीय रुपए लेने से मना कर दिया था जबकि नियमों के मुताबिक, पैसेंजर जहां का है और जहां जा रहा है वहां में से किसी की भी करेंसी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो से जुड़े पहले के विवाद

Indigo - फोटो : file photo
बता दें कि हाल में इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक पेसेंजर के साथ हुई हाथापाई के लिए माफी मांगी थी। तब एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इंडिगो के कर्मचारी और एक शख्स के बीच हाथापाई हो रही थी। इंडिगो से जुड़ा एक और मामला आज ही सामने आया है, उसमें इंडिगो की महिला कर्मचारी से छेड़खानी करने वाले शख्स से पैर छुआकर माफी मंगवाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें