फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में पहली बार: पेट्रोल-डीजल से नहीं कॉफी से चल रहीं बसें

Tue, 21 Nov 2017 02:29 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
London Bus Coffee Fuel
विज्ञापन
आपने पेट्रोल, डीजल और यहां तक की बैटरी से चलने वाली बस देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी कॉफी से चलने वाली बस के बारे में सुना है? यहां हम कोई काल्पनिक बात नहीं कर रहे। लंदन में ऐसा सच में हो रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: BS6 फ्यूल का कारों और बाइकों पर होगा क्या असर? जानिए सब कुछ

ब्रिटेन की एक स्टार्टअप कंपनी bio-bean ने कॉफी आधारित बायो फ्यूल बनाने के लिए दो अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इस फ्यूल का इस्तेमाल लंदन की डीजल बसों में किया जा रहा है। अभी ऐसा प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। पायलेट प्रोजेक्ट के लिए 6 हजार लीटर कॉफी ऑयल तैयार किया गया है। इतने फ्यूल से एक सिटी बस को एक साल तक चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

ऐसे तैयार होता है ये कॉफी फ्यूल

London Bus Coffee Fuel
Bio-Bean के फाउंडर ने कहा, "यह अच्छा उदाहरण है बताने के लिए कि कचरे का इस्तेमाल किस प्रकार ईंधन के रूप में किया जा सकता है।" इस ईंधन को बनाने के लिए कैफे, रेस्टोरेंट और फ्रैक्ट्रियों से इस्तेमाल हो चुकी कॉफी को उठाकर रिसाइकिलिंग फैसिलिटी ले जाया जाता है। कॉफी ऑयल निकालने से पहले कॉफी को सुखाया जाता है। इसके बाद कॉफी ऑयल को अन्य प्रकार के फ्यूल के साथ मिलाया जाता है। कुकिंग ऑयल और चरबी के बायो फ्यूल का इस्‍तेमाल पहले से ही लंदन की 9,500 बसों में हो रहा है। हालांकि‍, यहां ऐसा पहली बार हुआ जब कॉफी ऑयल से बस को चलाया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें