दिल्ली मुंबई रूट पर पांच गुना हुआ किराया
इंडिगो की लगातार देरी और कैंसिलेशन का सीधा असर एयर टिकट कीमतों पर दिख रहा है। कई रूट्स पर किराए अचानक आसमान छू गए हैं। दिल्ली-मुंबई रूट पर हालात सबसे खराब हैं, जहां सामान्य दिनों में 4,000-5,000 रुपये में मिलने वाला टिकट अब 21,000-25,000 रुपये तक पहुंच गया है। पांच गुना तक बढ़ी कीमतों ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
IndiGo: डीजीसीए के नए नियमों से हिला इंडिगो का परिचालन, पायलट्स एसोसिएशन ने एयरलाइंस पर उठाए सवाल
हालात सामान्य करने में जुटी इंडिगो
इंडिगो एयरलाइन ने भारी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के बाद बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी और साथ ही ये भी कहा कि आगे भी ऐसी समस्या हो सकती है। एयरलाइन ने कहा कि वे अगले 48 घंटों में हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिगो ने बयान में कहा, 'हम मानते हैं कि इंडिगो नेटवर्क का परिचालन बीते दो दिनों से बुरी तरह से प्रभावित चल रहा है। हम यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं।' एयरलाइन ने परेशानी के लिए तकनीकी गड़बड़ी, खराब मौसम, बढ़ती हुई भीड़ और डीजीसीए के एफडीटीएल नियमों को जिम्मेदार ठहराया।
यह है इंडिगो की स्थिति
इंडिगो के पास देश में सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट बेड़ा है। 434 विमान और रोजाना 2300 से अधिक उड़ानें। घरेलू उड़ानों में इसका हिस्सा 60 प्रतिशत से ज़्यादा है। फिलहाल एयरलाइन के पास 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और कुल 41 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसके बावजूद कंपनी क्रू की भारी कमी से जूझ रही है।
संबंधित वीडियो